डीएवी महेशखूंट में गूंजा देशभक्ति का रंग, नन्हे-मुन्नों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

DAV पब्लिक स्कूल, महेशखूंट में ‘वंदे मातरम’ के गौरवमयी 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम आज़ादी के रंग, डीएवी महेशखूंट के संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा नर्सरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। देशभक्ति गीतों पर आधारित समूह नृत्य एवं समूह गान ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। ‘विविधता में एकता’ विषय पर प्रस्तुत सांकेतिक नाट्य-प्रस्तुति ने भारतीय विविधता में एकता का सुंदर संदेश दिया। नन्हे विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों और वरिष्ठ विद्यार्थियों की शानदार एंकरिंग ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हिमांशु नारायण ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने की शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना ,उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles