सहरसा में नया बाजार में बाबू चंदू सिंह पथ का उद्घाटन, प्रभारी मंत्री ने कहा- शहर के विकास में आधारभूत सुविधाओं की अहम भूमिका

बिहार के शुक्रवार को सहरसा के वार्ड संख्या 11 स्थित नया बाजार क्षेत्र में बाबू चंदू सिंह पथ का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा जिले के प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार, महापौर बैन प्रिया संजीव झा, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, उपनगर आयुक्त शाहिद रज्जा खान, स्वच्छता प्राधिकारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि समेत नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में किए जा रहे विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्य शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेहतर समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से कार्य होने पर आम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

मंत्री ने बाबू चंदू सिंह के परिवार की सराहना करते हुए कहा कि सहरसा के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में बाबू चंदू सिंह का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उनके परिवार के कई सदस्य आज विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा शहर की महंगी जमीन आम लोगों के आवागमन और सुविधा के लिए उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि बाबू चंदू सिंह के नाम पर पथ का नामकरण होना गौरव की बात है और इस कार्य से उनका नाम शहर की स्मृतियों में हमेशा जुड़ा रहेगा। मंत्री ने इसके लिए परिवार के सदस्यों को धन्यवाद दिया।नगर निगम की ओर से कहा गया कि सहरसा के नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहर के समग्र विकास के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles