स्वतंत्रता दिवस पर आपदा मित्रों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

भागलपुर जगदीशपुर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आपदा मित्र सभागार कार्यालय, जगदीशपुर में भी समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन किया गया आपदा मित्र सभागार कार्यालय में प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी सतीश कुमार, थाना अध्यक्ष रामचंद्र सिंह तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में आपदा मित्र अध्यक्ष तुलसी यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी झंडोत्तोलन के बाद आपदा की स्थिति में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले आपदा मित्रों को अंचल अधिकारी सतीश कुमार द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने आपदा मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने में आपदा मित्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी सम्मानित आपदा मित्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सेवाभाव की प्रशंसा की अधिकारियों ने कहा कि बाढ़, अगलगी, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न आपदा की परिस्थितियों में आपदा मित्र प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका प्रशिक्षण और तत्परता संकट की घड़ी में आम लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है सम्मानित होने वाले आपदा मित्रों में अमित कुमार, तुलसी यादव, रूपेश कुमार, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद मुस्तकीम, बाबूलाल शाह, सनोज पासवान, नीतीश कुमार, संजीव कुमार, सुशील यादव, दिलीप यादव, बंटी यादव, सन्नी महाल्दार, गौरव कुमार, अमरजीत कुमार, मुनीलाल शाह, जनार्दन राम, नंदन कुमार, गोरेलाल, प्रेमचंद पासवान एवं मोहम्मद मेहताब सहित अन्य शामिल रहे।

सम्मान समारोह के बाद सभी आपदा मित्रों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर अंचल अधिकारी सतीश कुमार सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी आपदा के समय पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजय मंडल, शंकर पासवान, पुलिस मित्र की सदस्य माया देवी, पिंकी देवी, रीना देवी, शबनम कुमारी, सरिता देवी सहित दर्जनों आपदा मित्र, ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles