बांका में पांच दिन से लापता दसरथ गोस्वामी का कुएं में मिला शव, परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

बांका। सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत के जेरुआ गांव में पांच दिनों से लापता दसरथ गोस्वामी का शव गांव के समीप एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, परिजनों ने दसरथ की तलाश में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

पांच दिन से लापता थे दसरथ

जानकारी के अनुसार, जेरुआ गांव निवासी छोटन गोस्वामी के पुत्र दसरथ गोस्वामी पिछले पांच दिनों से लापता थे। परिजन और ग्रामीण उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद गांव के पास स्थित एक कुएं में उनका शव दिखाई दिया।

कुएं में शव मिलने से मचा हड़कंप

कुएं में शव मिलने की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्रसासन पर लापरवाही का आरोप

शव मिलने के बाद परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दसरथ के लापता होने के बाद मामले में जिस स्तर की छानबीन और तलाश होनी चाहिए थी, वह नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते गंभीरता से तलाश की जाती तो संभव है कि दसरथ का पता पहले चल जाता।

मौत की वजह पर उठे सवाल

दसरथ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पांच दिनों तक लापता रहने के बाद कुएं से शव बरामद होने के कारण घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन भी मौत की वास्तविक वजह जानना चाहते हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही दसरथ गोस्वामी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोट – इंद्रजीत कुमार

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles