बांका के बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के मसूदनपुर नेमुआ मोड़ के समीप स्थित महाकाल पार्किंग परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के जिला सचिव बिट्टू कुमार सिंह ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला सचिव बिट्टू कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक समाज की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दिन-रात सड़क पर रहकर चालक लोगों और आवश्यक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, महाकाल पार्किंग के मालिक रोहित यादव, राजीव यादव, नारायण रजक, रमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, वेदांत ठाकुर, पंकज कुमार यादव, शमीम अंसारी, देवानंद पासवान, एमडी लालू, बटेश्वर यादव, अमरजीत यादव, प्रियांशु कुमार, नंदकिशोर यादव, रोहित राय और राम लखन यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की, शांति और समृद्धि की कामना की।
रिपोर्ट -अनूप कुमार
