किशनगंज: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने खगड़ा सर्किट हाउस में प्रशासनिक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिले के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि सुधार से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा और निर्णय हुए खगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार एयरपोर्ट के पूर्ण विकास के लिए कुल 27 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसमें से 24 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 3 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। पूरी जमीन उपलब्ध होते ही खगड़ा एयरपोर्ट को आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे भविष्य में यहां बड़े व्यावसायिक विमानों की लैंडिंग भी संभव हो सकेगी। बहादुरगंज रोड पर बन रही फोरलेन सड़क के लिए नए पुल के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है, खगड़ा मेला परिसर में एक भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा और परिसर के चारों तरफ सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी शहर में बढ़ते यातायात और भीड़ को देखते हुए मौजूदा बस स्टैंड का बड़े पैमाने पर विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के प्रस्तावित ट्रेनिंग सेंटर के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने में राजस्व विभाग द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि इन सभी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए भूमि संबंधी मामलों (लैंड एक्विजिशन) को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए ताकि काम में कोई देरी न हो।
रिपोर्ट -ज़की हमदम किशनगंज बिहार
