गोकुला पंचायत में लगा सहयोग शिविर, डीएम-एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; पात्र लाभुकों को सौंपी आवास की चाबी

बौंसी। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बांका के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार, को प्रखंड अंतर्गत गोकुला पंचायत में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं और जरूरतों से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।

 

शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

 

सहयोग शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने इन काउंटरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सेवाओं और लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मौजूद कर्मियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और आम लोगों को मिल रहे लाभ के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

 

इस दौरान पात्र लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित घरों की चाबी वितरित की गई। घर की चाबी मिलने पर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इसके अलावा जरूरतमंद लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया गया। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ अपने पंचायत क्षेत्र में ही उपलब्ध हुआ।

 

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

 

सहयोग शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर अधिकारियों की मौजूदगी से उनकी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles