झारखंड में भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट, गया जिले में भी प्रशासन अलर्ट

गया: मौसम विभाग, रांची द्वारा जारी मौसम चेतावनी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को प्रातः 08:30 बजे से 19 अगस्त 2026 को प्रातः 08:30 बजे तक झारखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

झारखंड में संभावित भारी वर्षा को देखते हुए गया जिले में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लगातार एवं अत्यधिक वर्षा की स्थिति में शेरघाटी अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में स्थानीय स्तर पर जलजमाव एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। वहीं, झारखंड के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा होने पर फल्गु नदी के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। इससे बोधगया ( बतसपुर) एवं गया नगर क्षेत्र के फल्गु नदी के आसपास के निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया है। संभावित जलजमाव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित रखते हुए आवश्यक संसाधनों एवं राहत-बचाव व्यवस्था को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

 

सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नदी, नाले एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

ज़िलाधिकारी द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि नदी एवं अन्य जलस्रोतों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। जिला प्रशासन गया संभावित वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट एवं तैयार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles